logo

नरगोली से बेरीनाग सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध सड़क डामरीकरण की मांग, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण।

खबर शेयर करें -

कांडा: बागेश्वर-पिथौरागढ सीमा पर स्थित पौसा गांव में रविवार को कमस्यार घाटी के ग्रामीणों ने सड़क पर डामरीकरण की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी करते हुए लंबे समय से बदहाल सड़क को पक्का करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि नरगोली-बेरीनाग मोटर मार्ग लंबे समय से डामरीकरण के अभाव में बदहाल है। बरसात के दौरान सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे होने से आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। इससे सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार लोनिवि और प्रशासन से सड़क के डामरीकरण की मांग की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। मानव श्रृंखला के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि सड़क का डामरीकरण क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग है। ग्रामीणों ने कहा कि आश्वासन के बावजूद यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से वार्ता की। सांसद और विधायक की ओर से दिए गए आश्वासन तथा विभाग की ओर से लिखित कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया। अधिकारियों ने जल्द ही सड़क के डामरीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि अब उनकी नजर विभागीय कार्रवाई पर रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्ष डी आर टम्टा विनोद महरा भगवान महरा सुनील रावत हरीश डसीला महूश राठौर भाष्कर कुमार भगवत सिंह रौतेला राजेश रावत हयात डसीला भगवान खाती गोपा धपोला सरोज आर्या हरीश ऐठानी मनोज रौतेला महेश राठौर दीपक सिंह

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों एवं गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण, सड़क एवं आपदा प्रभावित मार्गो का लिया जायजा
Ad Ad
Share on whatsapp