logo

डिजिटल मीडिया के आर्थिक हितों पर जोर, विज्ञापन दरों में संशोधन की मांग

खबर शेयर करें -

*न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की मांग*

**हल्द्वानी।** हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले न्यूज़ पोर्टल संचालकों की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टल की इनपैनलमेंट प्रक्रिया एवं टेंडर में निर्धारित खुले विज्ञापन रेट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, 13 से अधिक मोटरमार्ग बंद भूधंसाव और मकान क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत, बिजली-पानी और संचार सेवाएं भी प्रभावित

सोमवार को सूचना महानिदेशालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टलों के इनपैनलमेंट की निविदा खोले जाने के बाद संचालकों ने निर्धारित विज्ञापन दरों पर आश्चर्य व्यक्त किया। उनका कहना है कि वर्तमान दरें न्यूज़ पोर्टलों के संचालन एवं खर्चों को देखते हुए उचित नहीं हैं।

बैठक में सभी न्यूज़ पोर्टल संचालकों ने महानिदेशक सूचना से अपील की कि विज्ञापन की निर्धारित दरों पर पुनर्विचार किया जाए और पोर्टल संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित एवं व्यवहारिक दरें निर्धारित की जाएं। संचालकों ने कहा कि डिजिटल मीडिया लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, इसलिए उसके आर्थिक हितों का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगली सूअरों के आतंक से किसान की मेहनत पर फिरा पानी

इस दौरान बैठक में गिरीश जोशी, तारा जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, महेंद्र सिंह नेगी, धर्मानंद खोलिया, सुरेश पाठक, दिनेश पांडेय, हर्ष रावत, अंकित साह, जीवन राज, सचिन जोशी, मोहन कांडपाल, अकरम सिद्दीकी सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Share on whatsapp