logo

आज से बन्द होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

खबर शेयर करें -

हेमकुंड साहिब के कपाट आज दोपहर डेढ बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। आज सुबह नौ बजे से हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन शुरू हो जाएगा, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा।

उसके बाद साढ़े बारह बजे इस साल की अंतिम अरदास होगी। दोपहर एक बजे पवित्र गुरुग्रंथ साहिब का हुकुमनामा लिया जाएगा और पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को पंजाब से आए विशेष बैंड की धुन के साथ पंच प्यारों की अगुवाई में दरबार साहिब से सचखंड साहिब (गर्भग्रह) में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश

दोपहर ढेड बजे हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। हेमकुंड साहिब के कपाट बंदी को लेकर 2200 से अधिक श्रद्धालु गोविंद घाट और घांघरिया पहुंच चुके हैं। जो आज सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचकर इस साल की अंतिम अरदास में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: पायलट समेत छह लोग थे सवार, सभी यात्रियों की सूची आई सामने

कोविड के चलते इस साल 18 सितंबर से हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हुई। उसके बावजूद यहां पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। 

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि अत्यधिक ठंड और विपरीत मौसम को देखते हुए ट्रस्ट ने 10 अक्तूबर को कपाट बंद करने का निर्णय लिया है। बताया कि कपाट बंदी के दौरान ट्रस्ट के प्रधान सरदार जनक सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार रविंदर सिंह सहित सेना की इंजीनियरिंग कंपनी के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बद्री दत्त पांडे परिसर में नशामुक्ति कार्यशाला, युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp