logo

दोस्तो के साथ नदी में नहाने गया दिल्ली का युवक डूबा, पुलिस एसडीआरएफ फायर टीम सर्च अभियान में जुटी।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के बिलोना में दिल्ली से अपने दोस्त की शादी के लिए पहुंचे चार युवकों में से एक की नदी में नहाने के दौरान डूब गया।

बता दे की युवक अपने चार दोस्तो और एक स्थानीय युवक के साथ नदी में नहाने गया था। तभी वह अचानक डूब गया। युवक का नाम प्रिंस 24 वर्ष है वह अपने तीन दोस्तो खुशाल, अक्षय, भल्ला और एक स्थानीय युवक पंकज के साथ नदी में नहाने गया था। तभी अचानक वह नदी में डूब गया। पुलिस, फायर और एसडीआरएफ टीम युवक के सर्च अभियान में जुट गए है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया की खोज का कार्य फायर यूनिट, पुलिस बल, SDRF के साथ किया जा रहा है साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp