logo

भराड़ी में युवक ने खुद को किया घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

कपकोट। क्षेत्र के भराड़ी से मंगलवार शाम एक युवक के स्वयं को घायल करने का मामला सामने आया है। घटना करीब शाम पांच बजे की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अजय सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने किसी कारणवश खुद को चाकू से घायल कर लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रतीक शर्मा ने बताया कि युवक को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक मूल रूप से पंजाब का निवासी है, जबकि उसकी पत्नी कपकोट क्षेत्र की रहने वाली है। वह भराड़ी में किराये के मकान में रह रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी पुलिस टीम के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और युवक के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को मानसिक तनाव या भावनात्मक परेशानी महसूस हो रही हो, तो परिवार, मित्रों या स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों से खुलकर बात करना जरूरी है। समय पर सहयोग और संवाद कई गंभीर स्थितियों को टाल सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  युवा खेल महोत्सव और संवाद कार्यक्रमों से युवाओं को जोड़ेगा भाजयुमो, हर बूथ पर तैयार होंगे 20 युवा कार्यकर्ता
Ad
Share on whatsapp