logo

एआई का दुरुपयोग पड़ा भारी, युवक ने मांगी माफी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिले में एआई के दुरुपयोग का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को वन विभाग की कार्रवाई के बाद माफी मांगनी पड़ी। बता दे कि स्यूनी गांव के एक युवक ने एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बाघ की एक फोटो तैयार की, जिसमें उसे गांव के बीच घूमते हुए दिखाया गया। युवक ने इस फोटो को अपने परिजनों और अन्य लोगों के बीच साझा कर दिया, जिससे क्षेत्र में भ्रम और दहशत का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि फोटो एआई के माध्यम से बनाई गई थी और वास्तविक नहीं थी। इस पर विभाग की ओर से युवक को नोटिस जारी किया गया। नोटिस मिलते ही युवक ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली। प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने बताया कि युवक को चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह की भ्रामक और फर्जी सूचनाएं साझा करने से बचें, क्योंकि इससे अनावश्यक भय और अफवाह फैल सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 48 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नशे में बाइक चलाने पर चालक गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp