logo

बागेश्वर के योगेश जोशी ने 97.8% अंकों के साथ प्रदेश में पाया तीसरा स्थान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस बात को सच कर दिखाया है विवेकानंद स्कूल मंडलसेरा बागेश्वर के होनहार छात्र योगेश जोशी ने। हाईस्कूल परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर योगेश ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। योगेश विवेकानंद स्कूल मंडलसेरा के छात्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के साथ-साथ अपनी बहनों को भी दिया है। योगेश का कहना है कि पढ़ाई के दौरान जब भी उन्हें कठिनाई महसूस हुई, उनकी बहनों ने उनका मनोबल बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। योगेश के पिता भुवन चंद्र शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता मीनाक्षी जोशी एक गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले योगेश ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। योगेश ने बताया कि उनका सपना एक सफल इंजीनियर बनने का है। इसके लिए वे आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहेंगे। योगेश की माता मीनाक्षी जोशी ने बताया कि योगेश बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं और हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगेश कुछ समय खेल को देता है बाकी समय केवल पढ़ाई ही करता है। विवेकानंद स्कूल मंडलसेरा के प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल ने बताया की योगेश ने स्कूल का नाम रोशन किया है। वह काफी मेहनती छात्र है। लगातार अपनी पढ़ाई में फोकस करते है। स्कूल के अन्य एक छात्र का टॉप पच्चीच में स्थान है।

Share on whatsapp