बैजनाथ: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बैजनाथ में विश्व होम्योपैथिक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना राजपूत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार बंसल, डॉ. तुलिका, डॉ. हिमांशु प्रकाश, फार्मासिस्ट आनंद वर्मा, हरीश खुलबे और कमला सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में होम्योपैथिक चिकित्सकों के साथ-साथ राजकीय बैजनाथ के एलोपैथिक स्टाफ ने भी प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमलता गोस्वामी (होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, बैजनाथ), फार्मेसी अधिकारी प्रमोद कुमार सेमवाल और जिला एमपीडब्ल्यू महेश वर्मा द्वारा किया गया।
इस दौरान मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि होम्योपैथिक उपचार से उन्हें विभिन्न बीमारियों में काफी लाभ मिला है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।








