logo

स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने विकास भवन परीसर में किया प्रर्दशन, आंदोलन की दी चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विकास भवन परिसर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरस मार्केट से उन्हें हटाए जाने का विरोध किया है। संबंधितों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

महिलाएं विकास भवन पहुंची। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिला समूहों का सरस मार्केट में आउटलेट है। विकास खंड से उन्हें आवंटित हुए हैं। उत्तरायणी मेले में बाहर के व्यापारी आ रहे हैं। उनके लिए उनकी दुकानें खाली कराई जा रही हैं। वह मेले के दौरान स्थानीय उत्पाद नहीं बेच सकेंगे। कुछ लोग उनके उत्पीड़न पर उतारू हैं। आउटलेट संख्या एक में समायोजित कर सीमांत व्यापरियों के उपयोग को रिक्त कर दिया गया है। बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके साथ गालीगलौज और अभद्रता की जा रही है। मोटी धनराशि वसूली जा रही है। जबकि सरस मार्केट में अनाधिकृत रूप से कब्जा किया गया है। यहां एक परिवार 10 वर्ष से रह रहा है। महिला समूह सभी निर्देशों का पालन कर रहा है। उन्होंने प्रशासन की निगरानी में आउटलेट आवंटित कराने की मांग की। इस मौके पर अनीता टम्टा, जीवनी देवी, रेखा खेतवाल, रेनू उपाध्याय, प्रेमा, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp