logo

दिशा की बैठक में सांसद के सामने विधायक और डीएम के बीच हुई बहस (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम सर्किट हाउस में सांसद अजय भट्ट के अध्यक्षता में दिशा की बैठक की दिशा चल रही है जहां पूरे जिले के अधिकारी मौजूद रहे बैठक में उस समय गहमा गहमी शुरू हो गई जब लालकुआं विधायक ने हंगामा कर दिया विधायक और जिलाधिकारी के बीच में जमकर बहस भी हुई.पूरा मामला आपदा के तहत गौला नदी में चैनेलाइजेशन को लेकर है जिसमें सिंचाई विभाग द्वारा वर्तमान में पोकलैंड लगाकर काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज बाज़ीरोट में साइबर अपराध,नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

जबकि विधायक ने सिंचाई विभाग को काम दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई.जबकि जिलाधिकारी का कहना था कि उनके द्वारा वन विभाग को काम किए जाने को कहा गया है. सांसद के सामने ही काफी लंबे समय तक लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट और जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह के बीच जमकर बहस हो गई अंत में संसद को कहना पड़ा कि आखिर जिले में यह चल क्या चल रहा है. जहां सांसद अजय भट्ट ने हस्तक्षे पर मामले को शांत कराया.इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि इस तरह के हंगामे से कोई काम नहीं चलेगा बैठक के दौरान हंगामा चर्चा का विषय बना रहा इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि नैनीताल जिले में क्या चल रहा है. विधायक और डीएम के बीच हुई हमने की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पहुंचे बैजनाथ थाना
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp