बागेश्वर। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बैजनाथ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त जितेन्द्र मोर्या निवासी साकेत कॉलोनी, हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त वाद संख्या 10/2025 एवं 11/2025 (धारा 138 एनआई एक्ट) से संबंधित मामले में न्यायालय गरुड़ से लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध पहले ही वारंट जारी किए जा चुके थे।
कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने सटीक सूचना और प्रभावी पतारसी-सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।








