logo

एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पंडित बद्री दत्त पांडे परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का द्वितीय एक दिवसीय नियमित शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैंपस निदेशक डॉ. कमल किशोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने लक्ष्य गीत के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पुष्पा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। एनएसएस प्रभारी डॉ. नेहा शकुनी ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के लोगो और अनुशासन से संबंधित जानकारी दी। वहीं डॉ. देवेंद्र सिंह राणा ने ‘विकसित भारत विजन’ विषय पर जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। शिविर में विद्यार्थियों ने सेवा, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

Share on whatsapp