logo

कपकोट में बदहाल सड़कों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में जर्जर सड़कों की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्ग लंबे समय से खराब हालत में हैं, जिससे लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कपकोट से कर्मी बडियाकोट और रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
आदिवासी मां भगवती स्फूर्ति शहद उत्पादन स्वायत्त सहकारिता समिति, पिंडर वैली के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सड़कों के शीघ्र सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग की है। उनका आरोप है कि कई वर्षों से इन मार्गों की अनदेखी की जा रही है।
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की है।

Share on whatsapp