logo

यहां उप कोषाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्यवाही

खबर शेयर करें -

लगातार कार्रवाई और गिरफ्तारियों के बावजूद रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताज़ा मामला पौड़ी जिले के सतपुली उप कोषागार का है, जहां तैनात उप कोषाधिकारी कौशल कुमार को विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर रंगे हाथों दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  “भूमि से एयरपोर्ट तक धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, राजकोषीय घाटे की सीमा 3% तय

मामले की शुरुआत सतपुली निवासी रविन्द्र रावत पुत्र दिवान सिंह की शिकायत से हुई। वह नगर पंचायत सतपुली में अनुबंधित कंपनी साईं ए वन सर्विसेज के प्रतिनिधि हैं। कंपनी की ओर से कार्यरत पर्यावरण मित्रों की सैलरी बिल पास कराने के एवज में उप कोषाधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत राइका कन्यालीकोट में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित, 193 लोगों ने लिया योजनाओं का लाभ

शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को उसके किराए के मकान से ही रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में SC/ST शिक्षक एसोसिएशन का ब्लॉक अधिवेशन, विजय कुमार बने अध्यक्ष

यह कार्रवाई एक बार फिर दिखाती है कि भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं और प्रशासनिक महकमे में कार्रवाई के बाद भी अधिकारियों में भय का माहौल नहीं बन पा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp