logo

पोथिंग गांव में डाककर्मियों और महिला के बीच विवाद का वीडियो वायरल,धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

कपकोट। कपकोट थाना क्षेत्र के पोथिंग गांव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सरकारी महकमे में हलचल मचा दी है। मामला डाकघर विभाग से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां तैनात दो कर्मचारियों और एक स्थानीय महिला के बीच हुए विवाद का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मामले में महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पोथिंग गांव में दवाओं की डिलीवरी समय पर न होने को लेकर स्थानीय निवासी वंदना गढ़िया और डाक विभाग में तैनात हरियाणा निवासी कर्मचारी सचिन और रोहित के बीच तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के एक बुजुर्ग तक दवाएं समय पर नहीं पहुंचने के कारण विवाद बढ़ गया। घटना के दौरान भविष्य में किसी तरह के विवाद या झूठे आरोपों से बचने के लिए महिला ने मौके पर ही अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कथित रूप से एक कर्मचारी द्वारा महिला के साथ तीखी बहस और धमकी भरे अंदाज में बातचीत करते हुए देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जिला योजना समिति के 16 सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित: 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना

महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

इसी मामले को लेकर आज बुधवार को वंदना गढ़िया ने थाना कपकोट में दोनों कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धारा 351(2) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में बाहरी कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश गढ़िया ने कथित अमर्यादित व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि देवभूमि के शांत वातावरण में महिलाओं के साथ इस प्रकार की अभद्रता और धमकी स्वीकार नहीं की जा सकती। फिलहाल कपकोट पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो सहित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पंचम सीमांत राज्यस्तरीय पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp