बागेश्वर।
पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चक्षुष्पति अवस्थी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए हुई। सिख धर्म के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों की रक्षा हेतु अपना जीवन समर्पित किया था। उनके त्याग, साहस और करुणा की परंपरा को याद करते हुए विद्यालय में भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम – महक जोशी
द्वितीय – हेमंती नेगी
तृतीय – वंदना गोस्वामी
निबंध प्रतियोगिता
प्रथम – कशिश दानु
द्वितीय – अंकिता टमटा
तृतीय – कृष्ण कुमार
चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम – दीपांशु
द्वितीय – प्रिया आर्या
तृतीय – नमन कुमार
मुख्य शिक्षा अधिकारी अवस्थी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी त्याग और मानवता के मार्गदर्शक हैं, जिनके आदर्शों से छात्रों को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य दीपचंद्र जोशी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन नेहा माजिला, बीना दानु और तारा सिंह मेहता ने किया। इस अवसर पर तीनों विकास खंडों के विद्यालयों से आए छात्र-छात्रियों ने प्रतिभाग किया तथा सर्व धर्म समभाव विषय पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में ललिता दुबड़िया, सविता भौरियाल, पूनम धामी, संगीता कोरंगा, पूजा आर्य, नीरज पंत, सुरेश राम सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।








