logo

खाई में गिरा अनियंत्रित वाहन,11 लोग हुए घायल,तीन गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

चंपावत। जिले के सिप्टी छतकोट मोटर मार्ग पर
बड़ा सडक हादसा हो गया। टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रहा एक
वाहन अनिंत्रि होकर खाई में गिर गया, जिसमें सवार 11
लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू
अभियान चलाकर सभी घायलों ट को खाई से निकालकर जिला
अस्पताल पहुंचाया। इनमें से तीन गंभीर घायलों – ममता पुत्री
राम सिंह, जानकी देवी (6५) पत्नी हीरा सिंह और कुशमा देवी
(6५) पल्नी उदय सिंह- को मुख्यमं्री केनिर्देश पर हेली के
माध्यम से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया।
एसडीएम सदर अनुराग आर्या ने बताया कि वाहन (संख्याः
UK05 TA 2850) टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला
में बंद होने के कारण वैकल्पिक सिप्टी-छतकोट मार्ग सेजा रहा
था। अचानक लफड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी
खाई में जा गिरा। सौभाग्य से वाहन एक पेड में अटक गया,
जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि वाहन पेड में न अटकता तो
हादसा और भी भयावह हो सकता था। प्रशासन ने बताया कि
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि मानसून के दौरान टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय
राजमार्ग अक्सर भूस्खलन से बंद रहता है। स्वाला क्षेत्र में लंबे
समय से मार्ग बाधित होने के कारण वाहनों को मजब्रन
वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ता है, जो खुद यात्रियों के लिए
जानलेवा साबित हो रहे हैं।

Share on whatsapp