logo

चुनाव चिन्ह को लेकर यूकेडी प्रत्याशी ने किया हंगामा, राष्ट्रीय राजमार्ग में दिया धरना, पुलिस प्रशासन ने जबरन उठाया

खबर शेयर करें -

बागेश्वर उपचुनाव में हर रोज नए रंग देखने को मिल रहे है। आज यूकेडी प्रत्याशी के द्वारा चुनाव चिन्ह को लेकर जमकर हंगामा कर दिया। यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन देव द्वारा चुनाव चिन्ह कुर्सी ना मिलने पर आरओ हरगीरी से काफी देर बहस करी। यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन देव ने यूकेडी का चुनाव चिन्ह कुर्सी की जगह गैस सिलेडर मिलने पर विरोध प्रकट किया। आरओ हरगिरी द्वारा बताया गया की चुनाव चिन्ह कुर्सी को चुनाव आयोग द्वारा फ्रीज कर दिया गया है जिस कारण यह चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किया जा सकता। उन्होंने उनके द्वारा दिए गए दूसरे विकल्प गैस सिलेंडर का चिन्ह उन्हें आवंटित कर दिया है। वही यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन ने बताया की उनके द्वारा तीन विकल्प दिए गए थे उन्हें जबरन गैस सिलेंडर दिया जा रहा है जबकि चुनाव चिन्ह देने से पहले उनसे विकल्प को लेकर कुछ पूछा तक नहीं गया।

तहसील परिसर से नारे बाजी करते हुए यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन देव ने विरोध जताते हुए तहसील परिसर के बाहर अल्मोड़ा-बागेश्वर राष्टीय राजमार्ग में धरना शुरू कर दिया। काफी देर समझाने के बाद सीओ अंकित कंडारी और कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा अर्जुन देव को जबरन धरने से उठाया गया। वही जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यूकेडी का चुनाव चिन्ह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फ्रीज किया गया है जो भी उनका दूसरा विकल्प था वही चिन्ह उन्हें दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp