logo

कपकोट में 1.472 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कपकोट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो युवकों को 1.472 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से बरामद चरस को कब्जे में लेने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। बता दे कि 3 अगस्त की रात करीब 9:20 बजे एसओजी टीम थाना कपकोट क्षेत्र में पालड़ीगूंरा पुल के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UK06AC4957 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में बाइक सवार दोनों युवकों के कब्जे से कुल 1.472 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से गोविंद सिंह (32) पुत्र बहादुर सिंह, निवासी ग्राम सुमगढ़, थाना कपकोट और राजा रावत उर्फ राज रावत (26) पुत्र गोविंद सिंह रावत, निवासी सुमगढ़, थाना कपकोट को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कपकोट में एफआईआर संख्या 48/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद चरस की तस्करी के संबंध में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही चरस के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस ने चरस परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन सामंत, कांस्टेबल कुलदीप वर्मा और चालक कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे।

Share on whatsapp