logo

बागेश्वर में 1 किलो 215 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

चौकी प्रभारी डंगोली थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत 01.215 किलो ग्राम अवैध चरस के साथ किये 02 अभियुक्त गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। क्षेत्राधिकारी बागेश्वर बिपिन चंद्र पंत एवं क्षेत्राधिकारी महोदय आपरेशन अंकित कंडारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में उ0नि0 भूपेंद्र सिंह मेहता प्रभारी चौकी डंगोली द्वारा थाना बैजनाथ पुलिस टीम की सयुंक्त टीम के साथ थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत शान्ति-व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना बैजनाथ, चौकी डंगोली पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा चौकी डंगोली से लगभग 500 मीटर बैजनाथ की ओर ग्राम गलई फील्ड के पास अभियुक्तगण सुन्दर राम पुत्र बची राम उम्र 37 वर्ष, निवासी-ओखलधार, थाना- कपकोट,जनपद-बागेश्वर के कब्जे से मो0सा0 संख्या uk04m3650 मैं परिवहन करते हुए 608 ग्राम अवैध चरस और अर्जुन कुमार पुत्र हयात राम निवासी-झणकोट, थाना-कपकोट, जिला- बागेश्वर,उम्र 29 वर्ष द्वारा मो0सा0 संख्या uk04m3650 में सवार होकर 607 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। उपरोक्त दोनों अभियुक्तगणों से कुल 01.215 किलोग्राम अवैध चरस बरामद किया गया है। उ0नि0 भूपेंद्र मेहता द्वारा पुलिस टीम के साथ अवैध चरस की तस्करी कर रहे उक्त दोनों अभियुक्तों को मौके से अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना- बैजनाथ में मु0अ0सं0-13/2022 व मु0अ0सं0- 14/2022, धारा- 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा आज दिनाक: 14.04.22 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।


1- सुंदर राम पुत्र बची राम, निवासी- ओखलधार, थाना- कपकोट, जिला- बागेश्वर, उम्र-37 वर्ष।
2- अर्जुन कुमार पुत्र हयात राम, निवासी- झरकोट, थाना-कपकोट जिला-बागेश्वर, उम्र-29 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरण
01- उ0नि0भूपेंद्र सिंह मेहता (चौकी प्रभारी डंगोली) थाना बैजनाथ।
02- का0 211 ना0पु0 कैलाश गोस्वामी।
03- Hcp चन्द्र प्रकाश बवाड़ी।
04- कां0 23 ना0पु0 मुरलीधर पांडे।
05- का0 276 ना0पु0 प्रकाश नेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp