logo

उत्तराखंड में आईएफएस अधिकारियों के हुए तबादले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारियों की तबादला सूची जारी हो गई है. पिछले लंबे समय से इस सूची का इंतजार किया जा रहा था. ट्रांसफर के साथ ही कई अधिकारियों को जिम्मेदारी भी बदली गई है.

उत्तराखंड में IFS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं. इसमें कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई है. जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है, उनमें पीसीसीएफ से लेकर डीएफओ लेवल के अधिकारी शामिल है।

प्रमुख वन संरक्षक विजय कुमार को अब जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले वह मुख्य परियोजना निदेशक उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना देख रहे थे.
प्रमुख वन संरक्षक बीपी गुप्ता को प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत और मुख्य वन संरक्षक प्रशासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.
प्रमुख वन संरक्षण गिरजा शंकर पांडे से कैंपा की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें प्रबंध निदेशक उत्तराखंड वन विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है.
रंजन कुमार मिश्रा को अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपा परियोजना की जिम्मेदारी अतिरिक्त रूप से दी गई है.
मनोज चंद्रन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी बांश एवं रेशा विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई है.
पीके पात्रों को मुख्य परियोजना निदेशक उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना (जायका) भेजा गया है.
धीरज पांडे को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई है. उनसे निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है.
साकेत बडोला को अब कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का निदेशक बनाया गया है. इससे पहले वह राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक की जिम्मेदारी देख रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, पटाखा कारोबारियों को दिए सख्त निर्देश

नीतीश मणि त्रिपाठी को सदस्य सचिव उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है.

मयंक शेखर झा को क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड वन विकास निगम भेजा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज बाज़ीरोट में साइबर अपराध,नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

कल्याणी को DFO रुद्रप्रयाग और उपवन संरक्षक केदारनाथ वनप्रभाग के जिम्मेदारी दी गई है.

कुंदन कुमार को उपवन संरक्षक हल्द्वानी वन विभाग और अनुसंधान हल्द्वानी की जिम्मेदारी मिली है.

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत कुँवारी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिल्खाडूगरचा में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर

अभिमन्यु को उपवन संरक्षक चकराता वन विभाग की जिम्मेदारी मिली है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp