logo

दुखद- घर के बाहर बर्तन धो रही महिला पर गुलदार ने किया हमला,हुई मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर : मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र में घर के बाहर बर्तन धो रही महिला पर गुलदार झपट गया। परिजनों के शोर मचाने पर वह महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला। इस घटना में महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,भाषण में आर्यन और क्विज में हर्षिता ने हासिल किया प्रथम स्थान

जानकारी के मुताबिक बीती देर रात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले कालागढ़ क्षेत्र में टीना पत्नी नितिन (उम्र 22 वर्ष) अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। तभी एक गुलदार दीवार फांदकर अंदर आया और टीना पर हमला कर दिया।

टीना की चीख पुकार सुनकर उसके पति नितिन और आस पास के लोगों ने शोर मचाया। जिस पर गुलदार टीना को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। वहीं, गुलदार के हमले में टीना बुरी तरह से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिवार के सदस्य आनन-फानन में टीना को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने टीना को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं टीना की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस ने टीना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कर। शव परिजनों को सौप दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एक साल बाद भी नहीं सुधरे आपदा में क्षतिग्रस्त रास्ते और पुलिया, पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp