logo

युवा स्वर्ण व्यापारी ईशान वर्मा के निधन पर व्यापार मंडल ने आयोजित की शोक सभा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। युवा स्वर्ण व्यापारी ईशान वर्मा के असामयिक निधन पर व्यापार मंडल की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी एवं सचिव देवेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में बागनाथ मंदिर पुल के समीप शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने दिवंगत ईशान वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ईशान वर्मा के निधन को व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक सभा में उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, नूतन साह, दीपक गड़िया, मयंक खेतवाल, मनोज अधिकारी, नरेश उप्रेती सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Share on whatsapp