logo

15 दिन से सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों का बाहर आने का इंतजार और बढ़ा

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में मजदूरों को फंसे 15 दिन हो गए है। लेकिन मजदूरों को रेस्क्यू करने में लगातार अड़चनें आ रही हैं. बीते दिन अमेरिकन हैवी ऑगर मशीन जवाब दे है। सुरंग में ड्रिलिंग के दौरान ऑगर मशीन की ब्लेड बुरी तरह डैमेज हो गए। जिसके बाद वर्टिकल ड्रीलिंग व मैनुअल ड्रीलिंग पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं वर्टिकल ड्रीलिंग के लिए पहले ही सड़क बना ली गई है और स्थान को भी चिन्हित किया गया है। भले ही रेस्क्यू टीम के पास कई विकल्प हो, लेकिन मजदूरों को निकालने का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है।

सिलक्यारा टनल हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 15वां दिन है. सुरंग में फंसे 41 मजदूर पिछले आधे महीने से खुली हवा में सांस लेने के लिए उम्मीद बनाए हुए हैं। रेस्क्यू कार्य में बार-बार बाधा उत्पन्न हो रही है, अमेरिकन हैवी ऑगर मशीन में फिर खराबी आई है। ताजा स्थिति की बात करें तो रेस्क्यू कार्य में अमेरिकन ऑगर मशीन में जो अवरोध पैदा हुआ है, उसे तत्काल दुरुस्त करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही टनल में मैनुअल ड्रिलिंग कार्य भी किया जाएगा। वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी भी की जा रही है। जिसके लिए पूर्व में रोड और स्थान को चिन्हित कर लिया गया था और मशीन को भी तैयार रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp