logo

पर्यटक की कार ने लगी आग, जलकर हुई पूरी तरह खाक।

खबर शेयर करें -

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखण्ड के भीमताल में एक मर्सिडीज़ कार में आग लगने से वो पूरी तरह से स्वाहा हो गई। दिल्ली से घूमने आए पर्यटक अपने दोस्त की मर्सडीज कार से भीमताल आए थे। गाड़ी पूरी तरह स्वाहा हो चुकी है।

भीमताल में गुरुवार रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि दीपक टेंट हाउस के समीप एक कार में आग लग गई है। भीमताल में फायर सर्विस की गाड़ी नहीं होने के कारण नैनीताल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से नहीं पहुंची जिसके कारण कार धूं धूं का जलती रही। दिल्ली निवासी पर्यटक रोहित ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को भीमताल के दीपक टेंट हाउस के समीप खड़ी की थी। रोहित भी कार में लगी आग को लेकर हैरान हैं। उनका कहना है कि कार आग से पूरी तरह जल गई है, लेकिन आग बुझाने के लिए अभी तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी है। मर्सडीज 350 कार में लगी आग ने उसे पूरी तरह से जला दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp