logo

परीक्षा के दौरान हुई शिक्षक की ह्रदय गति रुकने से मौत।

खबर शेयर करें -

कांडा तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज सानिउडियार में एक शिक्षक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उस वक्त वह परीक्षा ड्यूटी में थे। हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जाकारी के अनुसार पूरन चंद्र जोशी राइंका सानिउडियार में राजनीति शास्त्र के प्रवक्त पद पर तैनात थे। आज हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा चल रही थी और व ड्यूटी पर थे। इसी दौरान प्रवक्ता जोशी की तबियत अचानक बिगड़ गई और वह गश खाकर नीचे गिर गए। अन्य साथी शिक्षक उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp