logo

राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों से कपकोट का आसमान सजा, एडवेंचर टूरिज्म के नए केंद्र के रूप में उभरा क्षेत्र

खबर शेयर करें -

कपकोट में आयोजित राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांच अपने चरम पर रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 64 कुशल पैराग्लाइडिंग पायलटों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए सटीक लैंडिंग और उत्कृष्ट उड़ान कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
जालेख टेक-ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरते पैराग्लाइडरों से कपकोट का आसमान रंग-बिरंगी छतरियों से भर गया, जिसने न केवल प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया बल्कि बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों और पर्यटकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता स्थल पर स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज से आए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन ने कपकोट को एडवेंचर टूरिज्म के उभरते केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देती हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करती हैं।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण सत्र और सुरक्षा संबंधी विशेष मार्गदर्शन भी आयोजित किया गया, जिससे आयोजन का स्तर और अधिक पेशेवर व सुरक्षित बन सका।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के लिए कुल 92 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 78 पायलटों ने उड़ान भरी, जबकि 55 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के सभी चार राउंड सफलतापूर्वक पूरे किए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर फ्री फ्लाइंग और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन, पर्यटन विभाग और आयोजन समिति की भूमिका सराहनीय रही, जिनके समन्वय से यह आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार बन सका।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीओ अजय साह ने किया कोतवाली बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परख दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp