logo

बागेश्वर में पेपर लीक प्रकरण को लेकर बेरोजगार संगठन का प्रदर्शन, तहसील परिसर तक निकाली रैली

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पेपर लीक प्रकरण को लेकर युवाओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। बेरोजगार संगठन ने बागेश्वर में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारी युवाओं ने गांधी पार्क से तहसील परिसर तक रैली निकाली। इस दौरान पेपर चोर गद्दी छोड़ो जैसे नारों से शहर की सड़कों पर माहौल गरमा गया। रैली में न केवल बेरोजगार युवा शामिल हुए बल्कि स्थानीय लोगों ने भी उनका समर्थन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि जिस परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से बाहर मिल रहा है, वह साफतौर पर पेपर लीक का मामला है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज कर रही है। युवाओं ने सवाल किया आखिर सरकार की नजर में पेपर लीक की परिभाषा क्या है?
युवाओं ने कहा कि वे सालों से कड़ी मेहनत कर तैयारी कर रहे हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक होने से उनकी उम्मीदें और समय बर्बाद हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर बार भरोसा दिलाती है, लेकिन परीक्षा के दौरान अनियमितताओं से उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। बेरोजगार संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान लोकेश पांडे जिलाध्यक्ष बेरोजगार संगठन,रवि पाल, महेश सिंह, रमेश चंद्र, हरीश ऐठानी,कवि जोशी,राजेंद्र टंगड़िया,अंकुर उपाध्याय,सुरेश खेतवाल सहित दो दर्जन से ज्यादा युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम का कमस्यार में औचक निरीक्षण, भैंसखाल कल्मट प्रकरण पर पीएमजीएसवाई अधिकारियों को लगाई फटकार
Ad
Share on whatsapp