बागेश्वर। वन आरक्षी संघ तथा वन बीट अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को वन प्रभाग सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर संघ के चुनाव भी कराए गए, जिनमें चंदन राम को अध्यक्ष और हेमंत बिष्ट को मंत्री चुना गया। पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
अधिवेशन का संचालन चुनाव अधिकारी प्रयाग दत्त चौबे, श्याम सिंह चन्याल तथा आनंद सिंह रावत की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में वन प्रभाग के पूर्व महामंत्री एवं वन बीट अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया।
नई कार्यकारिणी का गठन इस प्रकार हुआ:
अध्यक्ष – चंदन राम
मंत्री – हेमंत बिष्ट
कोषाध्यक्ष – अमित टम्टा
संरक्षक – भूपेंद्र लस्पाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – चंदन कुमार
महिला उपाध्यक्ष – सोनी देवी
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एकजुट होकर संघ की ताकत को और मज़बूत किया जाएगा।







