logo

यूजर चार्ज के विरोध मे बाजार बंद नही करेगा व्यापार मंडल,विरोध रहेगा जारी।

खबर शेयर करें -

व्यापार मंडल ने चार जनवरी को बाजार बंद नहीं करने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि पालिका से थोपे गए यूजर चार्ज को वह विरोध करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को उनका समर्थन है, लेकिन बाजार बंद जैसे कार्यक्रम से वह परहेज करेंगे। शुक्रवार को स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि पालिका ने यूजर चार्ज लगाने का फरमान जारी किया है। जिसका प्रबल विरोध होगा।

युवा कांग्रेस की इस मांग को वह समर्थन भी करते हैं। लेकिन चार जनवरी को बाजार बंद के फैसले में वह शामिल नहीं होंगे। पहले से कोरोना के कारण व्यापारी वर्ग घाटे में है। ऊपर से बाजार बंद होने से उनके सामने संकट रहेगा। नगर अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि यूजर चार्ज का विरोध जारी रहेगा।

बाजार बंद जैसी अभी कोई बात नहीं है। बैठक में अनिल कार्की, मनीष पांडे, मनीष जखवाल, किशन सोनी, गौरव कठायत, देवेंद्र अधिकारी, नवीन लाल साह, उमेश साह, गोविंद लाल साह गंगोला, नूतन साह, अनुज साह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp