logo

दूसरे दिन भी जारी रहा ज़िप सदस्यो का धरना।

खबर शेयर करें -

जिला पंचायत में बजट आवंटन को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बजट आवंटन सही करने तथा सदन में महिला सदस्यों के साथ कोतवाल द्वारा की गई अभद्रता पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिपं उपाध्यक्ष समेत विपक्षी सदस्यों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने काला फीता बाधकर जताया विरोध

विपक्षी सदस्यों ने कल भी जिला पंचायत परिसर में धरना दिया। यहां हुई सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि ज़िप अध्यक्ष बजट आवंटन को लेकर लगातार मनमानी कर रही हैं। उनके क्षेत्र का विकास ठप हो रहा है। उन्होंने बताया की 21 अक्तूबर की जिला पंचायत की बैठक में गलत बजट आवंटन हुआ है। विरोध किया तो सदस्यों के साथ अभद्रता की गई। अब सदस्य न्याय के लिए आंदोलन की राह पर हैं। जब तक न्याय नहीं मिलेगा वह यहां से नहीं उठेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य पूजा आर्या, गोपा धपोला, इंद्रा परिहार, सुरेश खेतवाल, रूपा कोरंगा तथा रेखा देवी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बाघ के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, कैमरा ट्रैप और ड्रोन से निगरानी, घायल महिला अस्पताल से डिस्चार्ज
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp