कपकोट विधासभा की गडेरा-भयूं मोटर मार्ग की हालत नौ करोड़ रुपये से सुधरेगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने 11 किमी लंबी सड़क के डामरीकरण व सुधारीकरण का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त बनाया जाएगा। भयूं में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गड़िया ने कहा कि उनका लक्ष्य कपकोट विधानसभा को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा में शामिल करना है। इसी क्रम में लगातार कार्य हो रहा है। अब नौ करोड़, 27 लाख, 89 हजार की लागत से भयूं-गडेरा मोटर मार्ग का डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य होगा। इसके लिए ग्रामीण लंबे समय से आंदोलित थे। बारिश के दिनों में मार्ग पर वाहन चलने बंद हो जाते थे। अब लोग बारिश के दिनों में भी अपने वाहन से गांव तक जाएंगे। सरकार हर सड़क को बेहतर बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, हरीश कोरंगा, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हरीश मेहरा, मनोहर राम, जिला पंचायत सदस्य पूरन गड़िया, ओम प्रकाश ऐठानी, चंद्र सिंह कपकोटी, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
नगर निकाय में बागेश्वर से सुरेश, गरुड़ से भावना और कपकोट से गीता ने करी जीत हासिल
KhabarUttarakhandLive Desk
January 25, 2025
8:15 pm
बागेश्वर नगर निकाय चुनाव की मतगणना ड्युटी में लगे प्रभारियों की पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
KhabarUttarakhandLive Desk
January 24, 2025
6:22 pm
बागेश्वर में तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ संपन्न, जिले में कुल 67.19 प्रतिशत हुआ मतदान
KhabarUttarakhandLive Desk
January 23, 2025
9:36 pm
मतदान से ठीक पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में शराब मिलने से हड़कंप
KhabarUttarakhandLive Desk
January 22, 2025
10:01 pm
हॉट सीट हल्द्वानी नगर निगम के नए मेयर होंगे गजराज बिष्ट, बीजेपी ने नगर निगम में लगाई हैट्रिक
KhabarUttarakhandLive Desk
January 26, 2025
2:34 am
नगर निकाय में बागेश्वर से सुरेश, गरुड़ से भावना और कपकोट से गीता ने करी जीत हासिल
KhabarUttarakhandLive Desk
January 25, 2025
8:15 pm
बागेश्वर नगर निकाय चुनाव की मतगणना ड्युटी में लगे प्रभारियों की पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
KhabarUttarakhandLive Desk
January 24, 2025
6:22 pm
बागेश्वर में तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ संपन्न, जिले में कुल 67.19 प्रतिशत हुआ मतदान
KhabarUttarakhandLive Desk
January 23, 2025
9:36 pm
मतदान से ठीक पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में शराब मिलने से हड़कंप
KhabarUttarakhandLive Desk
January 22, 2025
10:01 pm
बागेश्वर तीनों निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना
KhabarUttarakhandLive Desk
January 22, 2025
1:56 pm