logo

खान मालिक ने ग्रामीण को दिया सहायता राशि का चेक, बैंक में हुआ बाउंस

खबर शेयर करें -
  • बागेश्वर में खान मालिकों के नित नए कारनामे सामने आ रहे हैं परंतु प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। पपों में खान मालिक ने एक ग्रामीण को खनन के एवज में डेढ़ लाख रूपये का चेक थमा दिया जो कि बैंक में बाउंस हो गया। ग्रामीण ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है साथ ही खेत मालिक ने खान बंद होने के बाद भी खनन करने का आरोप लगाया है।
    पपों निवासी राधा देवी पत्नी कैलाश चंद्र टम्टा ने जिलाधिकारी से मुलाकात की व ज्ञापन सौंपा। कहा कि पपों में आनंद सिंह कालाकोटी द्वारा खनन किए जाने से उसके मकान व भवन को खतरा हुआ साथ ही खड़िया खनन से हुए तालाबं में उसका खच्चर डूबकर मर गया। जिस पर खान मालिक ने 27 फरवरी को खुद गांव का दौरा किया व नुकसान को देखते हुए समझौता किया तथा उसे डेढ़ लाख का चेक प्रदान किया। बैंक में जाकर पता चला कि खान मालिक के उक्त खाते में कोई चेक नहीं है। उसने कहा कि इस संबंध में पूर्व में कई बार प्रशासन को शिकायत की परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार खान मालिक की खान 21 फरवरी 2022 से बंद है परंतु अब भी वहां पर खनन जारी है। बताया कि खान मालिक द्वारा अवैध खनन करने से उसके मकान, खेत समेत गांव के कई खेतों में भू स्खलन हो रहा है तथा कई मकानों में दरार आ गई है। उसने मामले में तुरंत जांच कराने, मुआवजा प्रदान किए जाने व खान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp