logo

फर्जी प्रमाण पत्रों से 24 साल से नौकरी कर रहे शिक्षक को किया गया बर्खास्त

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: हाईस्कूल और इंटर के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर 24 साल से नौकरी कर रहे शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।जसपुर निवासी हरगोविंद सिंह की रा प्रा वि रामजीवनपुर में तैनाती पिता की मृत्यु के बाद सहायक अध्यापक के रूप में 2000 में हुई थी। हरगोविंद ने नियुक्ति के दौरान हाईस्कूल, इंटर और अदीब, कामिल जामिया उर्दू अलीगढ़ के प्रमाण पत्र लगाए थे। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा हरेंद्र कुमार मिश्र ने उत्तराखंड सरकारी सेवक नियमावली 2003 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp