logo

ताइक्वांडो खिलाड़ी जयपुर में दिखाएंगे दम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को जयपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय फेडरेशन कप राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया। जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस अवसर पर अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि यह बागेश्वर के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर अपनी पहचान बनाई है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि खिलाड़ी जयपुर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कोच किशोर कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार होने के टिप्स दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल-गरुड़ रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, कार क्षतिग्रस्त,आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
Ad
Share on whatsapp