logo

स्वीप टीम ने बैजनाथ झील से किया लोगो को मतदान के लिए जागरूक

खबर शेयर करें -

स्वीप टीम जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। विवाह, उपनयन, नामकरण कार्यक्रम के साथ ही अब टीम ने बैजनाथ झील में जाकर लोगों को वोट देने के लिए जागरूक किया। यहां सेल्फी प्वाइंट बनाया है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग सेल्फी लेने के लिए आते हैं। इन लोगों को जागरूक करने के लिए आज स्वीप की टीम वहां पहुंची। उन्होंने तीन नावों के सहारे वोट करेगा बागेश्वर का स्लोगन बनाया,जिसके तहत लोगों को जागरूक किया गया। वहां आने वाले लोग यहां सेल्पी लेकर इस नारे को फेसबुक व अन्य माध्यमों से लोगों को भेज भी रहे हैं। इस मौके पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी, कैलाश चंदोला, आलोक पांडे, ललित जोशी, हरीश दफौटी,प्रमोद जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp