logo

सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत कपकोट के भराड़ी क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा संचालित सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान के अंतर्गत जनपद में नियमित रूप से औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड कपकोट के भराड़ी क्षेत्र में औषधि निरीक्षक बागेश्वर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों पर वैध लाइसेंस की उपलब्धता, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवाओं का क्रय-विक्रय, तथा सीसीटीवी कैमरे एवं उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था की गहन जांच की गई। इसके साथ ही एक्सपायरी दवाओं के सुरक्षित रखरखाव और मनः प्रभावी औषधियों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों की भी विस्तार से जांच की गई।
मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे दवाइयों की खरीद केवल पंजीकृत एवं लाइसेंस प्राप्त होलसेलर से ही करें, तथा किसी भी दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने की स्थिति में तत्काल औषधि प्रशासन को सूचित करें।
स्पूरियस (नकली) दवाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दो औषधियों के नमूने संग्रहित कर उन्हें राजकीय विश्लेषणशाला भेजा गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मेडिकल स्टोरों में बिकने वाली दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामियों को मरीजों को पक्का बिल देना अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए, वहीं मरीजों को भी दवाइयों का बिल प्राप्त करने और औषधियों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
मेडिकल स्टोरों को औषधि भंडारण के निर्धारित आदर्श मानकों का पालन करने तथा नकली एवं स्तरहीन दवाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
अभियान के तहत कुल 05 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि निरीक्षक पूजा रानी द्वारा संबंधित मेडिकल स्टोर स्वामियों को स्पष्टीकरण एवं अनुपालन हेतु 07 दिन का समय दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  युवा खेल महोत्सव और संवाद कार्यक्रमों से युवाओं को जोड़ेगा भाजयुमो, हर बूथ पर तैयार होंगे 20 युवा कार्यकर्ता
Ad
Share on whatsapp