logo

कपकोट अस्पताल में सीएमओ का औचक निरीक्षण,लापरवाही पर सख्ती, पर्यावरण मित्र का वेतन रोका,प्रभारी चिकित्साधिकारी बदले

खबर शेयर करें -

कपकोट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य कुमार तिवारी ने बुधवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर सीएमओ ने सख्त रुख अपनाते हुए एक पर्यावरण मित्र का वेतन रोकने के निर्देश दिए तथा उससे स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया। उन्होंने पूर्व प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाते हुए डॉ. अनुभा कुमार को नई जिम्मेदारी सौंप दी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सोपस्टोन खदानें बंद होने पर भड़के ग्रामीण, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

सीएमओ ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जताते हुए बेहतर स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए दो पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति करने के निर्देश भी जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने नगर पंचायत से समन्वय स्थापित कर अस्पताल से निकलने वाले कूड़े का प्रतिदिन निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। सीएमओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बजट बैठक में प्रक्रिया पर उठे सवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जताई नाराजगी

शिकायतों के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

बताया जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद सीएमओ ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, कुट्टू के आटे के इस्तेमाल को लेकर किया जागरूक
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp