logo

ईमानदारी की मिसाल: धौलीनाग मेले में मिला दो लाख का सोने का हार लौटाया

खबर शेयर करें -

ढप्पटी की ममता धामी ने पेश की मानवता की नजीर, मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने की सराहना

कांडा। विजयपुर स्थित प्रसिद्ध श्री धौलीनाग मेले में ढप्पटी गांव की ममता धामी ने ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश की। मेले में मिला करीब दो लाख रुपये कीमत का सोने का हार उन्होंने पुलिस के सहयोग से उसकी असली मालकिन को लौटा दिया। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, कमस्यार घाटी के भंडारीगांव निवासी गंगा रावत पत्नी बलराम सिंह रावत 15 अक्टूबर की रात श्री धौलीनाग मेले में आई थीं। मेले की भीड़ के बीच उनके गले से करीब दो लाख रुपये कीमत का सोने का हार कहीं गिर गया। काफी तलाश करने के बाद भी हार नहीं मिलने पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कांडा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर हत्या का आरोप

इसी दौरान ढप्पटी गांव के पूर्व प्रधान नरेंद्र धामी की पत्नी ममता धामी को मेला परिसर में सोने का हार मिला। उन्होंने बिना किसी लालच के ईमानदारी का परिचय देते हुए पुलिस से संपर्क किया। कांडा पुलिस ने आवश्यक पुष्टि के बाद हार को उसकी मालकिन गंगा रावत के सुपुर्द कर दिया। खोया हुआ कीमती हार वापस मिलने पर गंगा रावत ने राहत की सांस ली और ममता धामी के प्रति आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पशुपालकों को वितरित किया जा रहा बरसीम और जई का बीज, 250 से अधिक पशुपालकों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

मंदिर समिति ने की सराहना

ममता धामी के इस कार्य की श्री धौलीनाग मंदिर समिति ने सराहना की है। समिति के अध्यक्ष भवान सिंह धपोला और संरक्षक भूपेश धपोला ने कहा कि ममता धामी ने लाखों रुपये के आभूषण को लौटाकर समाज के सामने ईमानदारी और नैतिकता की प्रेरक मिसाल पेश की है। उनका यह कदम दूसरों को भी सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के मद्देनजर कौसानी में खाद्य सुरक्षा विभाग का जागरूकता अभियान, कुट्टू के आटे की गुणवत्ता को लेकर होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को किया जागरूक

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने ममता धामी की ईमानदारी के साथ ही कांडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भी प्रशंसा की। धौलीनाग मेले में सामने आई यह घटना बताती है कि आज भी समाज में ईमानदारी, विश्वास और मानवीय मूल्यों की अहम जगह है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp