logo

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त सचिव बने सुरेश सोनियाल

खबर शेयर करें -

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उतराखंड के संयुक्त सचिव बने सुरेश सोनियाल। सुरेश सोनियाल इससे पहले सीएयू बागेश्वर के अध्यक्ष थे। उन्होंने भारी अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को मात दी।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) का चुनाव आज संपन्न हो गया है। चुनाव में महिम वर्मा गुट का दबदबा रहा। महिम वर्मा गुट ने पैनल के सभी पदों पर भारी अंतर से जीत दर्ज की है।

अध्यक्ष पद पर जोत सिंह गुनसोला, सचिव पद पर महिम वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर धीरज भंडारी, कोषाध्यक्ष पद पर मानस मेघवाल, संयुक्त सचिव पद पर सुरेश सोनियाल, काउंसलर पर एसके गैरोला व गवर्निंग काउंसिल सदस्य के लिए इंद्रमोहन बर्थवाल व यूसी जोशी चुने गए।

बता दें कि हरिद्वार रोड स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में दोपहर 12 बजे से मतदान शुरू हुआ था जो तीन बजे तक चला। एसोसिएशन के 54 सदस्यों ने वोट डाले। 

वही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल के संयुक्त सचिव बनने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp