logo

राजकीय आदर्श जूनियर हाई स्कूल उड़खुली में समर कैंप का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : राजकीय आदर्श जूनियर हाई स्कूल उड़खुली में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैंप की शुरुआत भारतीय भाषा सीखने से प्रारंभ हुई। समर कैंप के प्रथम दिवस में बच्चों ने वंदना गीत व संस्कृत गीतों के साथ समर कैंप कैंप की शुरुआत की बच्चे समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों को सिखाने में सफल होते हैं। इस बार उन्हें बांग्ला भाषा का ज्ञान कराया जा रहा है। साथ ही योगाभ्यास, शारीरिक शिक्षा, चित्रकला, पेंटिंग, क्राफ्ट ,पर्यावरण से संबंधित अनेक गतिविधियों में प्रतिभाकराया जा रहा है। इन गतिविधियों को सीख कर वे उसका उपयोग आने वाले जीवन में कर सकें ।जिससे सुंदर और सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके ।समर कैंप में वरिष्ठ अध्यापक उमेश चंद्र जोशी के द्वारा बांग्ला भाषा का ज्ञान कराया जा रहा है ।साथ में प्रधानाध्यापक शंकर टम्टा के द्वारा को शारीरिक शिक्षा चित्रकला व पर्यावरण का ज्ञान कराया जा रहा है अध्यापक श्री दीपचंद कोहली श्रीमती निर्मला आर्य द्वारा विभिन्न गतिविधियों में अपना सहयोग दे हैं ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री वीरेंद्र लाल, सुरेश चंद्र ,चंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इण्डोर स्टेडियम बागेश्वर में 1 जून से सजेगा 'विशेष बाल योग संस्कार शिविर,बच्चों को सिखाए जाएंगे जीवन जीने के गुर
Ad
Share on whatsapp