logo

गलई कंधार विद्यालय में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : गलई कंधार स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर आयुष्यमान आरोग्य मंदिर सिरकोट की ओर से होम्योपैथिक हेल्थ सर्विसेज देहरादून के निदेशक डॉ. जे.एल. फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक ऑफिस बागेश्वर की जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. शिखा सम्मल के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी, फार्मासिस्ट सुरेन्द्र कुमार तथा बहुउद्देशीय कर्मी हरीश चन्द्र की टीम द्वारा विद्यालय के लगभग 94 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सभी को निःशुल्क औषधियां भी वितरित की गईं। शिविर में योग अनुदेशक मुकेश चन्द्र ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया तथा उन्हें योग के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. हेमलता गोस्वामी ने उपस्थित विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत
Ad
Share on whatsapp