logo

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा : कंधार में हुआ सफल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार 26 सितम्बर 2025 को जनपद बागेश्वर के कंधार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एकदिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन निदेशक होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं, देहरादून डॉ० जे०एल० फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ० शिखा सम्मल के निर्देशन में, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिरकोट की ओर से किया गया।

विधायक ने किया शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्रीमती पार्वती दास ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के शिविर लोगों की जीवनशैली और स्वास्थ्य सुधार में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर सेल की तत्परता से ठगी के 17 हजार लौटे, वर्षभर में 7.50 लाख बचाए

94 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० हेमलता गोस्वामी, फार्मासिस्ट सुरेन्द्र कुमार, बहुउद्देशीय कर्मी हरीश चन्द्र द्वारा लगभग 94 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रोगियों को नि:शुल्क औषधियां वितरित की गईं। साथ ही पोस्टर एवं पंपलेट वितरण कर होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के लाभों का प्रचार-प्रसार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़-गनी मार्ग पर मैक्स वाहन खाई में गिरा, चार घायल,युवक की हालत गंभीर

योग एवं जीवनशैली मार्गदर्शन

शिविर में योग अनुदेशक मुकेश चन्द्र ने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं डॉ० हेमलता गोस्वामी ने संतुलित आहार, नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर उपयोगी सुझाव दिए।

विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोभा आर्य, ब्लॉक प्रमुख श्री किशन सिंह बोरा, फार्मासिस्ट भैरव गोस्वामी एवं मुरलीधर मिश्रा, CHO रितिका आर्य, डॉ० कुलदीप, ANM जानकी देवी, क्षेत्र की सभी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

ग्रामीणों में जागरूकता का संचार

इस स्वास्थ्य शिविर ने न केवल ग्रामीणों को प्रत्यक्ष चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं बल्कि योग, खानपान और जीवनशैली सुधार के महत्व को भी उजागर किया। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp