logo

छात्र ने फंदे से लटकर दी जान, पुलिस ने जांच करी शुरू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: एक युवक ने किराये के कमरे में पंखें में फंदा लगा लिया। उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। इकलौते पुत्र की मौत होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। पुलिस घटना की सभी कोणों से जांच में जुट गई है।

उडियार, रीमा निवासी हाल कठायतबाड़ा 18 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र साधू आर्या को फंदे पर लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया। वह किराए के कमरे में मां और बहिन के साथ रहता था। वह बाहर वाले कमरे में सोया हुआ था। जबकि उनकी मां सुनीता देवी और बहन प्रिया दूसरे कमरे में थे। परिजनों ने बताया कि सोनू बीते मंगलवार की रात लगभग 11 बजे दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौटा। उन्होंने साथ में खाना खाया। वह बाहर वाले कमरे में सोने चला गया। मां-बेटी अंदर सो गए। रात को लगभग दो बजे बहन बाथरूम के लिए बाहर आई और उसने भाई को पंखे में लटका देखा। उसके होश उड़ गए। वह चिल्लाने लगी और मां की नींद भी खुल गई। घटना के बाद दोनों बेहाल हो गए। स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। मृतक के शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता अंबाला में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए कठायतबाड़ा में चार हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर कमरा लिया है। मृतक ने राइंका से इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वही पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp