logo

बागेश्वर में वनाग्नि पर नजर रखने को ड्रोन तैनात, संदिग्धों पर होगी सख्त कार्रवाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम के चलते वनाग्नि की घटनाओं में इजाफा होने के मद्देनजर वन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। आग की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए अब जंगलों की निगरानी अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों से की जाएगी।
वन विभाग के अनुसार, वनाग्नि की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने बताया कि इस तकनीक से जंगलों में जानबूझकर आग लगाने वाले अराजक तत्वों की पहचान आसानी से की जा सकेगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि अक्सर जंगलों में लगने वाली आग के पीछे मानवीय लापरवाही बड़ी वजह होती है। घने जंगलों और वन मार्गों के किनारे ज्वलनशील पदार्थ फेंकने या आग जलाने से इस तरह की घटनाएं बढ़ती हैं।
वन विभाग ने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि गर्मी के मौसम में जंगलों के आसपास आग न जलाएं और बीड़ी-सिगरेट जैसे ज्वलनशील पदार्थ जंगल में न फेंकें। यदि कहीं धुआं या आग दिखाई दे, या कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करते नजर आए, तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया, 210 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया : गिरधारी लाल साहू का वीडियो वायरल
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp