logo

एसओजी की टीम ने 3.128 किलो चरस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: एसओजी की टीम ने 3.128 किलो अवैध चरस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वह उधमसिंह नगर तथा नैनीताल जिले के निवासी हैं। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में अल्माड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान पर है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 10 विद्यालयों में लगे विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए अधिकार

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत अभियान चलाए जा रहे हैं। एसओजी तथा एनटीएफ की टीम पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में काम कर रही है।अवैध शराब, चरस व स्मैक की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को चेकिंग के दौरान झिरौली थाने के जोशीगांव से 200 मीर पहले अल्टो कार यूके-05-टीए-3284 को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया। पूछताछ तथा चेकिंग की गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। जिसमें मनीष कुमार पुत्र रमेश निवासी गोल गेट, थाना पन्तनगर, ऊधम सिंह नगर तथा राम सिंह पुत्र भूपाल सिंह, निवासी हल्दूचौड़, नैनीताल शामिल थे। आल्टो कार को चैक किया गया। जिसमें एक बैग में दो पारदर्शी पन्नियों में क्रमशः 1.424 किग्रा तथा 1.704 किग्रा कुल 3.128 किग्रा अवैध चरस बरामद की गई। आरोपितों के विरुद्ध धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। उन्हें न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले बागेश्वर में अग्नि सुरक्षा अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp