logo

एसओजी टीम 2.45 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नशे के सौदागरों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। आज SOG और ANTF टीम द्वारा नगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 2.45 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दीपक सिंह निवासी ग्राम द्वारसों बागेश्वर उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 2.45 ग्राम स्मैक बरामद की गई। मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में FIR No- 46/2023 धारा 8/21 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह प्रभारी SOG, हेड कांस्टेबल राजभानु बिष्ट SOG, कांस्टेबल संतोष सिंह ANTF, रमेश सिंह ANTF, चालक राजेंद्र कुमार SOG,भुवन सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp