logo

पिंडर घाटी में हुई बर्फबारी, बारिश और बर्फबारी से तापमान आयी गिरावट

खबर शेयर करें -

पहाड़ में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। कपकोट की पिंडर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।

जिला मुख्यालय बागेश्वर का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहा। जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में हल्की बारिश हुई, जबकि पिंडर घाटी के खाती, वाछम, बोरबलड़ा, कुंवारी, धूर आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम में परिवर्तन होने से एक बार फिर से कड़ाके की ठंड लौट आई। बारिश के बाद सर्द हवाएं भी चलने लगीं, इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp