logo

श्री राम सेवा समिति बागेश्वर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को नगर क्षेत्र में श्री राम दरबार शोभा यात्रा का करेगी आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: श्री राम सेवा समिति द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को श्री राम दरबार शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सेवा समिति के संस्थापक गौरव जोशी ने बताया कि शोभायात्रा सरयू घाट से पूरे नगर क्षेत्र में प्रातः 10 बजे निकलेगी इस दौरान नुमाइश मैदान में 11:30 बजे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा लाइव प्रसारण कार्यक्रम किया जाएगा और दोपहर 1बजे से खिचड़ी भंडारे का आयोजन होगा सायं काल सरयू घाट में भव्य दीपदान एवं दीपदान का आयोजन होगा आरती के पश्चात खीर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। समिति ने लोगों से सम्पूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp