logo

भेड़ बकरी चराने गए चरवाहे की लोधुरा बुग्याल में बिजली गिरने से हुई मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के लोधूरा बुग्याल में बिजली गिरने से लीती गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आसमानी बिजली गिरने से मौत की पुष्टि की है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लीती गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश सिंह पुत्र मंगल सिंह भेड़-बकरी चराने के लिए गांव के अन्य लोगों के साथ लोधूरा बुग्याल गए थे। चार जुलाई को भारी बारिश हुई इस दौरान बिजली गिरी और रमेश सिंह की मौत हो गई। इसके बाद साथी और परिजन उनके शव को घर ले आए ले। वहा से जिला अस्पताल में रमेश सिंह का पोस्टमार्टम किया गया। वही आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली गिरने से मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि घटना दैवी आपदा के तहत आती है। इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp